फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

Wed, 26 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से दोनों बाइकों पर सवार एक-एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का शहर के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत छोटेलाल (20) पुत्र दयाराम अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुआपार गांव का निवासी था। जबकि दूसरा सोनू (35) पुत्र शोभनाथ अतरौलिया थाने के सघनपट्टी गांव का रहने वाला था। छोटेलाल और सोनू अपनी-अपनी बाइक पर एक-एक व्यक्ति को बैठाकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास पहुंची कि दोनों के बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चारो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करती कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शेष अन्य दोनों का शहर के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां दोनों का इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed