{"_id":"59d140304f1c1b9e538b5257","slug":"181506885680-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रपंच में हुई थी भरतलाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रपंच में हुई थी भरतलाल की हत्या
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलमऊ गांव निवासी भरतलाल बिंद की प्रेम प्रपंच में हत्या हुई थी। वारदात को अंजाम उसकी प्रेमिका ने अपने पुराने प्रेमी के सहयोग से दिया था। दोनों आरोपियों को देहात कोतवाली व करनपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में शनिवार सुबह पत्रकारों को बताया कि 22 सितंबर को बेलमऊ गांव निवासी भरतलाल बिंद (40) का शव भोड़सर गांव के एक पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक मड़हे के बड़ेर में बंधे रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया था। परिवार वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय के नेतृत्व एक टीम छानबीन कर ही थी। पता चला कि इटवा निवासी राजाराम यादव का करीब 15 वर्ष से भोड़सर के लक्ष्मीनारायण की पत्नी विंदु देवी से प्रेम संबंध था। इसी बीच बिंदू देवी भरतलाल राजगीर के साथ मजदूरी करने लगी। दोनों के साथ रहने के चलते उनके बीच भी संबंध बन गया। राजाराम को यह बात नागवार गुजरी। उसने भरतलाल की हत्या करने का प्लान बनाया। 22 सितंबर को विंदु से भरतलाल को बाटी चोखा खिलाने के बहाने भोड़सर गांव बुलवाया। तीनों ने एक साथ खाना खाया। राजाराम ने भरतलाल को शराब पिला दी। नशे में होने पर उसको मड़हे में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए भरतलाल को मड़हे में नाइलान की रस्सी से फंदा लगाकर लटका दिया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से विंदु और राजाराम कोहत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुराने प्रेमी के नाराज होने पर विंदु देवी ने उसको मनाने के लिए नए प्रेमी भरतलाल की हत्याकांड में शामिल हो गई।