फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिला जेल से दो बंदी भागने की खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप

जिला जेल से दो बंदी भागने की खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप

Mon, 12 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल से दो बंदी भागने की खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला कारागार के सुरक्षा में सेंध लगाते हुए रविवार की पूर्वाहन 11 बजे दो बंदियों के भागने की खबर लगते ही जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। बंदियों को पकड़ने के लिए तत्काल पंगली घंटी बजा दी गई। अधिकारी से लेकर बंदी रक्षक तक इकट्ठा हो गए। आनन फानन में सभी बंदियों को बैरक से बाहर बुला कर गिनती कराई गई तो दो बंदी गायब मिले। यह देख अधिकारियों के हाथपांव फूलने लगे। खोजबीन कराई गई तो एक चिकित्सालय के बेड के नीचे मिला जबकि दूसरा परिसर में स्थित कटहल के पेड़ पर मिला। दोनों बंदियों के बरामद होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जिला जेल के बंदी रक्षक रविवार की सुबह दस बजे मुलाकातियों को उनके परिजनों से मिलाने की कार्रवाई में जुटे थे। रसीद काट कर सभी को कारागार के अंदर कर दिया। पूर्वाहन 11 बजे सभी मुलाकाती अपने परिजनों से मिल कर बाहर निकल रहे थे। गेट खुला था। इसी बीच दो बंदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अंदर की चहारदीवारी को फांदते हुए बाहर की तरफ कूद पड़े। बंदी बाहर निकल रहे मुलाकातियों के साथ भागने के लिए दीवार से दौड़ कर गेट के पास आ रहे थे। इसी बीच गेट के पास खड़े सिपाहियों की नजर उन पर पड़ गई। उनको गेट की तरफ आते देख सिपाही हैरान हो गए। सोचा कि इनको अंदर रहना चाहिए तो बाहर कैसे आ गए। शोर मचाते हुए उनको दौड़ाया तो एक जेल के अंदर भाग गया दूसरा एक पेड़ पर चढ़ कर छिप गया। बंदी के भागने की खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। यहां तक कि पगली घंटी बजा दी गई। भाग कर पहुंचे सभी अधिकरियों ने बैरकों में बंद बंदियों को बाहर बुला कर गिनती करना शुरू कर दिया। गिनती के दौरान दो बंदी कम मिलने पर उनके होश उड़ गए। खोजबीन शुरू किया तो एक बंदी अस्पताल के बेड के नीचे मिला तो दूसरा कटहल के पेड़ पर छिपा मिला। दोनों बंदियों के मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने दोनों की बंदियों के सामने ही धुनाई शुरू कर दी। पूछताछ किया तो उनको भागने में किस बंदी का हाथ था लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। भागने का प्रयास करने वाले दो बंदी विंध्याचल थान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कहा कि यह गंभीर मसला है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed