{"_id":"5c8e98a7bdec22068c4292c0","slug":"171552849063-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन को पास न देना टोल प्लाजा के मैनेजर को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन को पास न देना टोल प्लाजा के मैनेजर को पड़ा महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तेपुर टोल प्लाजा के मैनेजर को शनिवार की देर रात्रि एक वाहन पास न कराना महंगा पड़ गया। पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
बताया जाता है कि शनिवार की रात एक वाहन वाराणसी की ओर से अदलहाट आ रही थी। फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मियों ने वाहन को रोक लिया। चालक की ओर से परिचय बताने के बावजूद कर्मचारियों ने वाहन को पास नहीं दिया। गाड़ी नहीं छोड़ने पर चालक ने इसकी सूचना अदलहाट थाने की पुलिस को दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस वाहन पास कराकर थाने ले आई। इसके साथ ही टोलकर्मी योगेश कुमार सिंह और उमेश कुमार सिंह को भी पकड़कर थाने ले जाने लगी। इस बात की जानकारी जब टोल प्लाजा के मैनेजर को हुई तो घटना के बारे में जानकारी लेने पुलिस के पास पहुंच गए। जहां दोनों के बीच कर्मचारियों को छोड़ने को लेकर पुलिस और मैनेजर के बीच काफी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ने पर पुलिस मैनेजर शकील अहमद को भी पकड़कर थाने ले आई। सुबह तीनों को शांतिभंग में चालान कर दिया।