{"_id":"5c588836bdec2273724c4843","slug":"171549305910-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड बालू लदा ट्रक हुआ सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवर लोड बालू लदा ट्रक हुआ सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। वन सेंचुरी क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर पांच हर्रा के बड़ौही क्षेत्र से रात्रि में गश्त के दौरान वन क्षेत्राधिकारी जेपी राय ने अवैध रूप से ओवरलोड बालू भरकर परिवहन करते समय एक ट्रक को सीज कर दिया। ट्रक मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बालू लादकर हलिया वन्य सेंचुरी क्षेत्र से सोमवार की सुबह मिर्जापुर की तरफ जा रहा था।
वन क्षेत्राधिकारी हलिया ने बताया कि ट्रक चालक दयाशंकर निवासी मतवार थाना हलिया मिर्जापुर और ट्रक मालिक सुरेंद्र गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी विंध्यनगर सिंगरौली का है। लगातार कार्रवाई के बावजूद वन्यजीव क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन करते हुए बालू लदे ट्रक पकड़े जा रहे हैं। फिर भी किसी प्रकार का खौफ ट्रक चालकों और मालिकों पर नहीं पड़ रहा है। गश्त टीम में वन्यजीव प्रतिपालक रामदुलार तिवारी, वन्यजीव रक्षक संतोष कुमार सिंह, वनरक्षक राणा प्रताप सिंह, आनंद कुमार, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।