फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल
अहरौरा । क्षेत्र के महुली चौराहे के पास शनिवार की देर शाम टेंपो लेकर जा रहा चालक अनियंत्रित होकर बाईक सवार दो युवकों को धक्का मारते हुए खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे टेंपो चालक सहित चार युवक घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया । दूसरी घटना में साइकल सवार किशोर सड़क पर गिरने की वजह से बेहोश हो गया ।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी गोरख नाथ (40) शनिवार की शाम सात बजे अपनी टेंपो को लेकर दुर्गा जी के तरफ गया हुआ था । जैसे ही वह महुली चौराहे के समीप पहुंचा कि तभी चालक टेंपू का संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही बाईक में धक्का मार दिया। जिससे बाईक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए । इसके बाद चालक टेंपो लेकर खड़ी ट्रक में भीड़ गया। जिससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांडे जी का गोला निवासी मनोज कुमार (35) व गोरखनाथ घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसके बाद क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी करन (14) खेत से अपने घर साइकल लेकर लौट रहा था जैसे ही घर के समीप पहुंचा कि तभी अंधेरा होने की वजह से किशोर साइकल से गिर गया और बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में सीएचसी लाया जहां मौजूद डाक्टर उसका इलाज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed