फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत दूसरा घायल

ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत दूसरा घायल

Fri, 15 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत दूसरा घायल
अहरौरा। पति के साथ दवा लेने के लिए साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही मीरापुर की महिला ट्रक की टक्कर से घायल हो गई जबकि उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर चित्तविश्राम तिराहे के पास शुक्रवार की सुबह हुई। घायल मां और पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा विंध्याचल क्षेत्र के गैपुरा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मीरापुर गांव निवासी रामसुंदर शुक्रवार की सुबह सात बजे दवा लेने के लिए अपनी पत्नी शीला व छह माह की बेटी राधिका को साइकिल पर बैठा कर अहरौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। रामसुंदर साइकिल चला रहा था जबकि उसकी पत्नी छह माह की बेटी राधिका को गोद में लेकर पीछे बैठी हुई थी। वह जैसे ही क्षेत्र के चित्तविश्राम तिराहे के समीप पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे रामसुंदर, उसकी पत्नी और बच्ची गिर गई। मासूम बच्ची छिटक कर ट्रक के नीचे जा गिरी जिससे ट्रक से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल रामसुंदर और शीला का सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे छह माह की बच्ची की मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है। दुधमुंही बच्ची की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब साढे़ चार बजे विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा गांव के सामने हुई। इलाहाबाद के कोराव थाना क्षेत्र के भगेसर गांव निवासी दरोगा मिश्र (20) पुत्र हरिशंकर मिश्र तथा कोराव निवासी संजय तिवारी (25) पुत्र विष्णु शंकर तिवारी के साथ बाइक से जौनपुर जा रहा था। दोनों गैपुरा से आगे निकले थे कि ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गिर गए। बाइक चला रहा दरोगा मिश्र ट्रक के नीचे आ गया जिससे कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। ग्रामीणों पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में घायल संजय को तुरंत सर्रोई अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed