{"_id":"5a720a694f1c1b05738b4b89","slug":"171517423209-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की पीड़िता का मजिस्ट्रेट ने लिया बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी की पीड़िता का मजिस्ट्रेट ने लिया बयान
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर समेत दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती छेड़छाड़ की पीड़िता का बयान लिया। करीब आधे घंटे तक उपजिला मजिस्ट्रेट वहां मौजूद रहे। सूत्रों की माने तो इस दौरान पीड़िता ने आरोपी पर छेड़छाड़ और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उधर चिकित्सालय में भर्ती चल रहे आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना के चौथे दिन उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अरविंद्र चौहान व तहसीलदार विकास पांडेय ने मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती चल रही छेड़खानी की पीड़िता से बुधवार की दोपहर बयान लिया। उप जिला मजिस्ट्रेट ने पीड़िता से पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि रविवार की रात शौच के लिए जाते समय पड़री थाना क्षेत्र के नान्हूपुर गांव में पीड़िता से एक युवक छेड़खानी करने लगा। विरोध जताने पर उसे जाने से मारने का प्रयास करने लगा। माममले की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण आरोपी को पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दो दिनों बाद पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने ले गई।