{"_id":"59d140334f1c1bac538b5436","slug":"171506885683-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। बहुआर गांव के पास सड़क पार करते समय एक महिला की बाइक की चपेट में आने से शनिवार की देर रात मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बाइक सवार के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बहुआर गांव निवासिनी मंजू देवी (32) पत्नी रवि प्रकाश की जिवनाथपुर कंचनपुर मार्ग पर गांव के चाय पान की दुकान है। शनिवार की शाम वह शौच के लिए सिवान की ओर जा रही थी। शाम सात बजे जैसे ही अपने गांव के सामने सड़क पार कर उसपार जाने लगी इसी दौरान दोहरी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने महिला को धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय ले जाया गया। देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।