फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध कटान वन्य जीवों की हत्या करने वाले सात को वन क्षेत्राधिकारी ने दबोचा

अवैध कटान वन्य जीवों की हत्या करने वाले सात को वन क्षेत्राधिकारी ने दबोचा

Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध कटान वन्य जीवों की हत्या करने वाले सात को वन क्षेत्राधिकारी ने दबोचा
विज्ञापन

हलिया। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र हलिया के क्षेत्रीय वनाधिकारी ने अवैध कटान, वन्यजीवों को मारने तथा वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे आधा दर्जन निर्माणाधीन पक्के मकान भी ढहाए गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि बलिहा बैधा गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग वर्षों से संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने का दुस्साहस करते रहे हैं । आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी जंगल से ढाक के पेड़ काटने तथा जंगल में निवास करने वाले संरक्षित वन्य जीव मगरगोह की हत्या कर उसका कीमती तेल निकाल कर बेचने में भी संलिप्त रहते हैं । रेंजर ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि बलिहा तथा बैधा गांव में कुछ लोग वन भूमि पर अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण कर रहे हैं । सूचना मिलते ही रेंजर शाम छह बजे वन दरोगा जयप्रकाश, रामदुलार तिवारी, सचिदानन्द, अनिल मौर्य, कौशेंद्र सहित अन्य वन रक्षकों की भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए । वन विभाग की भारी फोर्स के मौके पर पहुंचते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया । इस दौरान मौके पर ही घेराबंदी कर सातो आरोपियों को वन विभाग की फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को दिघिया स्थित नवीन रेंज परिसर ले जाया गया । रेंजर ने बताया कि तब तक आठ बजे रात गिरफ्तार आरोपियों को जबरन छुड़ाने के लिए चालीस पचास की संख्या में दुस्साहसी लोगों ने रेंज परिसर पर धावा बोल दिया। लेकिन पहले से सतर्क विभागीय फोर्स ने धावा बोलने वालों को खदेड़ दिया । उधर वन विभाग की छापामार कार्रवाई से वन ,वन्यजीव तथा वन भूमि को क्षति पहुंचाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed