फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चार बच्चों की मां ने फंदे पर लटककर दी जान

चार बच्चों की मां ने फंदे पर लटककर दी जान

Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
चार बच्चों की मां ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव में मंगलवार की देर रात चार बच्चों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगा लिया। रात में जब बड़ी पुत्री छोटी बहन को लेकर नीचे कमरे में गई तो मां को फंदे पर लटका पाया। उसने शोर मचाया तो परिवारीजन उठे। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव निवासी विजय बहादुर विश्वकर्मा की पत्नी विनीता (34) बच्चों को लेकर घर पर रहती थी। जबकि वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। विनीता देवी मंगलवार की रात बच्चों के साथ छत पर सोई थी। रात में वह किसी समय नीचे अपने कमरे में आई और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। रात डेढ़ बजे उसकी छह वर्ष की पुत्री काजल छत पर रोने लगी तो बड़ी पुत्री 14 वर्षीय शीतल उसे लेकर नीचे आई। कमरे में मां को फंदे पर लटका देखकर वह दहल गई और शोर मचाने लगी। शोर सुन कर मृतका की सास राज कुमारी व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सुबह होने पर सूचना पर मृतका के पिता सूर्यमणि विश्वकर्मा भी पहुंचे। उन्होंनेे जिगना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को चार बच्चे शीतल, विशाल, सेजल व जाह्नवी हैं। मृतका के फांसी के फंदे पर लटकर जान देने की गांव में तरह-तरह की चर्चा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed