{"_id":"5cf6bf41bdec22072b5a7274","slug":"15596746857-mirzapur-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ की हत्या में पुलिस ने दो आरोपितो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वृद्घ की हत्या में पुलिस ने दो आरोपितो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में बंधु सरोज की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार की रात दो आरोपितों को ड्रमंडगंज तिराहे से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज किया था। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बंधूराम सरोज के दूसरे नंबर के पुत्र रामू की 28 मई को शादी थी। शादी में रामू की साली शामिल होने आई थी। रविवार की सुबह पड़ोस का युवक बंधुराम के घर आकर उनकी बड़ी बहू से नवागत बहू की बहन का मोबाइल नंबर मांगने लगा। यह बात बंधुराम को नागवार लगी। उन्होंनेे पड़ोसी युवक को हिदायत देते हुए ऐतराज जताया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले में रात को नौ बजे पड़ोसियों के यहां पंचायत हो रही थी। इस दौरान विपक्षियों ने बंधुराम सरोज को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मंडलीय अस्पताल में सोमवार की सुुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने विजय बहादुर, छविराज उर्फ छांगुर, इंद्रकुमार, जगदीश व अनिल कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने दो आरोपियों छविराज उर्फ छागूर व जगदीश सरोज को ड्रमंडगंज तिराहे से पकड़ कर जेल भेज दिया।