फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किशोरी के साथ साथ युवक ने किया दुष्कर्म

किशोरी के साथ साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 01 Jun 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह किशोरी के पिता ने थाने में आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पंचायत कर मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

गुरुवार की रात खाना खाने के बाद नाबालिग किशोरी घर के कमरे में सो गई। पिता छत पर सोने चला गया। उसकी मां किसी रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। देर रात एक बजे गांव का ही एक युवक घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रात में किशोरी रोती हुई अपने पिता के पास जाकर आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता ने थाने में आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दिया। सुबह पंचायत कर मामले में सुलह कराने की कोशिश की गई। पिता आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है । मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed