फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधान समेत बीस पर मुकदमा के बावजूद नहीं रुक रहा अवैध कब्जा

प्रधान समेत बीस पर मुकदमा के बावजूद नहीं रुक रहा अवैध कब्जा

Wed, 27 Mar 2019 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधान समेत बीस पर मुकदमा के बावजूद नहीं रुक रहा अवैध कब्जा
मड़िहान। पटेहरा ग्राम प्रधान समेत 20 ग्रामीणों पर क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बावजूद सिरसी मार्ग स्थित सड़क किनारे नवीन परती की जमीन पर कब्जा नहीं रुक रहा। ग्राम प्रधान की शह पर दबंग विभाग के सामने रोड़ा बने हैं। कब्जा हटाने की तैयारी में शासन प्रशासन सख्त है।
विज्ञापन

मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा सिरसी मार्ग पर नवीन परती खाते की डेढ़ बीघा जमीन है। चकबंदी के बाद ग्राम सभा की जमीन हथियाने की नीयत से कुछ लोग घर मकान का निर्माण करने लगे। अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने कई बार मना किया। किन्तु कब्जा हटाने बजाय ग्रामीणों ने मकान में तेजी से काम लगा दिया। पूर्व सांसद पकौड़ी कोल के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा 122 बी की रिपोर्ट तहसीलदार न्यायालय में कर दिया। मुकदमा कायम होने के पूर्व पकौड़ी कोल ने कब्जा हटाने का शपथपत्र दे दिया। किन्तु कब्जा आज तक नहीं हटाया गया। कब्जा न हटाए जाने का मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए। यहीं से मामला यूटर्न हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की जमीन पर सांसद का कब्जा है किंतु उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान समेत 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठना भी लाजिमी है। हल्का लेखपाल कुंवर प्रसाद ने तत्कालीन उपजिलाधिकारी सविता यादव से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने ग्राम प्रधान समेत 20 लोगों पर पांच मार्च को मड़िहान थाने में लिखित शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान अमृतलाल, पन्ना, चंदा, बाबूलाल, गुलाब, लक्षमन, राजेश, बबलू, श्रीराम, श्यामजी, अर्जुन, भग्गन, दशरथ, रामबालक, रवि, गुलाब, गिरजा, छोटई आदि के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अगली कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट मड़िहान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed