फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   करेंट की चपेट में आकर पांच मजदूर झुलसे

करेंट की चपेट में आकर पांच मजदूर झुलसे

Mon, 18 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आकर पांच मजदूर झुलसे
हलिया। सौभाग्य योजना अंतर्गत एनसीसी कंपनी की तरफ से हलिया थाना क्षेत्र के मवई कलां तथा सोठिया गांव में बिजली का तार खींचते समय रविवार को पांच मजदूर करेंट से झुलस गए। सभी को आननफानन में पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय, एक को पीएचसी तथा दो निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों हलिया ब्लाक में सौभाग्य योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। एनसीसी कंपनी द्वारा जा रहे कार्य के दौरान शनिवार को पांच मजदूर पोल से तार खींच रहे थे। इसी दौरान 11 हजार हाईटेंशन के तार में दूसरा तार सट गया। जिससे उसमें बिजली दौड़ पड़ी। जिसकी चपेट में आकर पांच मजदूर झुलस गए। मजदूरों के करेंट की चपेट में आने की खबर लगते ही पहुुंचे ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर आनन फानन में सभी झुलसे मजदूरों को पीएचसी हलिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया के चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि ठाकुर पुत्र शंकर 25 निवासी खचहां थाना मड़िहान की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मोनू पुत्र राम लली 20 निवासी खचहां थाना मड़िहान की हालत सामान्य बताई जा रही है। सोठिया गांव में काम कर रहे कार्तिक पंडित पुत्र जनार्दन पंडित उम्र 23 गांव बीचकोड़ा, जिला दुमका झारखंड का भी इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में चल रहा है। जिसकी हालत सामान्य है। वहीं दो अन्य मजदूरों का उपचार एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। यह कार्य एनसीसी कंपनी के ठेकेदार राजेश निवासी बहरी सोनभद्र द्वारा सौभाग्य योजनांतर्गत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed