{"_id":"5b26a1294f1c1b13358b7327","slug":"151529258281-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को बचाने गया बेटे की पिता ने किया पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को बचाने गया बेटे की पिता ने किया पिटाई
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव में रविवार की सुबह मां को बचाने गए बेटे को पिता ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में बेटा मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
घासीपुर निवासी कपिलदेव पांडे रविवार की सुबह पत्नी आशा देवी को पीटने लगा। इसी बीच बेटा आकाश मां को बचाने पहुंच गया। इससे कपिलदेव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह पत्नी को छोड़कर बेटे को पीटने लगा। गुस्साए पिता ने बेटे के सिर पर डंडा से कई वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। आकाश के सिर से खून बहता देख पिता कपिलदेव वहां से भाग निकला। ग्रामीणों को साथ लेकर बेटा आकाश और पत्नी आशा थाने पहुंचे। आकाश ने पिता पर मां के साथ मारपीट आए दिन मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने मां और बेटे का मेडिकल कराया और आरोपित कपिलदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।