{"_id":"5a341aa94f1c1b001c8b8ff4","slug":"151513364137-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी के माल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोरी के माल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर तहसील चौराहे से शुक्रवार को एक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी कएि गए माल को बरामद करते हुए आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ये बातें सीओ नगर संजय सिंह ने शहर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताईं।
उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को महुवरिया निवासी सुरेश शर्मा के मकान में चोरी की घटना हुई थी। जिसकी शिकायत मिलने पर प्रभारी शहर कोतवाल शशिकांत यादव ने छानबीन शुरू की। शुक्रवार को वह क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। उसी दौरान सूचना मिली कि तहसील चौराहे पर एक युवक कुछ सामान के साथ खड़ा है। जानकारी होते ही वह उपनिरीक्षक रमेश राम के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई तो उसके पास से दो हजार रुपया नगदी, तीन जोड़े चांदी के पायल, दो जोड़े चांदी का चेन, चार चांदी की अंगूठी, तीन कान की बाली, दो लाकेट, दस चांदी के जंतर समेत अन्य सामान बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी अजय कांत रत्ना उर्फ रिंकू पुत्र बृजमोहन निवासी महुविरया कोतवाली शहर का निवासी है।