{"_id":"5962822c4f1c1bb4368b4718","slug":"151499628076-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत की खुद जांच करने पहुंचे डीआईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत की खुद जांच करने पहुंचे डीआईजी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। पुलिस द्वारा गलत रिपोर्ट लिख कर आरोपी को लगातार परेशान करने की शिकायत मिलने पर डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव रविवार को खुद मौके का जांच करने जिगना पहुंच गए। अचानक थाने पर धमके डीआईजी को देख कर पुलिसकर्मी सहम गए। डीआईजी ने नरोईया के पंडितपुर गांव की घटना के बाद विस्तार से जांच पड़ताल की और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
रविवार को डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने गलत रिपोर्ट दर्ज करने व पुलिस द्वारा परेशान करने की शिकायत पर स्वयं जांच करने थाने व ग्राम नरोइया के पंडितपुर पहुंच कर पड़ताल किया। मालूम हो कि पंडितपुर नरोइया में चकरोड की पैमाइश में अड़चन पैदा करने सहित अन्य आरोप में लेखपाल ने दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ जिगना थाना में चकरोड पर अतिक्रमण कर ग्राम समाज की सम्पत्ति नुकसान करने तथा सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न की रिपोर्ट दर्ज कराई है । क्षेत्रीय लेखपाल रमेश चन्द ने तहरीर दिया था कि वे 31 मई को चकरोड की नाप करने नरोइया के पंडितपुर गये थे। वहां पर दो महिला सहित चार लोगों ने अवरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु किया था कि पीड़ित ने पूरी घटना को गलत बताते हुए डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई थी। इसी प्रकरण को लेकर डीआईजी की दोपहर दोपहर में जिगना थाना धमक पड़े और मौके पर जाकर भी जांच किया।
विज्ञापन