{"_id":"59496b8d4f1c1bbc468b4839","slug":"151497983885-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में मजदूर की फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में मजदूर की फंदे से लटकता मिला शव
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के पुतरिहा गांव निवासी एक मजदूर रविवार की रात पेड़ से गमछे से लटकता पाया गया। सूचना मिलने परिवार वाले उसे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह एक मोबाइल टावर कंपनी में देखरेख करता था। भाजपा नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है।
पुतरिहा गांव निवासी कन्हैया (35) गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में लगे एक मोबाइल टावर की देखरेख करता था। परिवार के अनुसार रविवार की रात वह पत्नी के साथ एक बगीचे में सोया था। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी मीना की नींद खुली तो उसने देखा कि कन्हैया आम के पेड़ की डाली में बंधे गमछे से लटक रहा है। शोरगुल करने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उसे नीचे उतारा और जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भाजपा के आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक प्रिंस सिंह ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। जिसमें बीती रात पड़री में मोबाइल टॉवर में फांसी लगा कर मृत कन्हैया पुत्र लल्लू सोनकर के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पड़री में आए दिन घटनाएं हो रही हैं, जिसका खुलासा होना चाहिए।