फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरी के सामान के साथ चार युवक गिरफ़्तार

चोरी के सामान के साथ चार युवक गिरफ़्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ चार युवक गिरफ़्तार
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने क्षेत्र के अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के पास उत्तर दिशा में सोमवार की देर शाम इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी का एक इनवर्टर, एक बैट्री और दो तमंचा, एक चाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार की दोपहर पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर से सब्जी मंडी निवासी एक व्यक्ति के दुकान से छह दिन पूर्व कुछ चोरों ने ताला तोड़कर इनवर्टर और बैट्री चुरा ले गए थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने तहरीर देकर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अदलहाट थानाध्यक्ष राजेश वर्मा नरायनपुर चौकी इंचार्ज ओकारनाथ सिंह बैनर पोस्टर उतरवा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सब्जी मंडी में चोरी के सामान के साथ चार लोग अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर खड़े है। टीम वहां पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अजय पुत्र मोतीलाल, महेंद्र पुत्र पांचू, आशीष शर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी भभुआर अदलहाट तथा विशाल पटेल पुत्र गदन सिह निवासी बैकुंठपुर अदलहाट के पास से चोरी के इनर्वटर, बैट्री, 315 बोर व 12 बोर का एक तमंचा, दो चाकू, बरामद हुआ है। इनके विरुद्घ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



निकले थे शौक पूरा करने चले गए जेल
चोरी के सामान को बेचकर खरीदते थे शौक का सामान
मिर्जापुर। महंगा मोबाइल, जूता समेत अन्य सामानों का शौक पूरा करने निकले अदलहाट के चार युवकों को जेल की हवा खानी पड़ गई। इससे न उनका शौक पूरा हुआ न ही वह चोरी की वारदात को अंजाम दे सके।
विज्ञापन

अदलहाट के भभुआर और बैंकुंठपुर गांव निवासी अजय पुत्र मोतीलाल, महेंद्र पुत्र पांचू, आशीष शर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी भभुआर अदलहाट तथा विशाल पटेल पुत्र गदन सिंह को स्मार्ट लड़का बनकर लोगों के साथ घूमने और बड़ा इंसान बनने का शौक था। सभी महंगा मोबाइल, जूते और अच्छे कपड़े पहनकर स्मार्ट बनना था। इसी बीच एक युवक से उनकी मुलाकात हो गई तो उसने इन लोगों से परेशानी का कारण पूछ लिया। उसने धनवान बनने की तरकीब बताई। छोटी मोटी एक दो चोरी की घटना को अंजाम दिया फिर एक दिन सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में घुसकर उसका सामान चुरा ले गए। उसे बेचने की फिराक में जुट गए। इसी बीच पुलिस को उनकी भनक लग गई और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed