{"_id":"5c509e6abdec220c2959d6a5","slug":"141548787306-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े उचक्के लिपिक से उड़ाए पौने तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े उचक्के लिपिक से उड़ाए पौने तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के टीबी अस्पताल तिराहे के पास मंगलवार की दोपहर रजिस्टरी आफिस में तैनात निबंधक लिपिक से दो लाख 75 हजार 80 रुपये की उचक्कागिरी हो गई। सूचना पर पहुुंची शहर कोतवाली एवं क्राइम ब्रांच पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। शहर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
इलाहाबाद जनपद के करैली निवासी मो. अयूब कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्टरी आफिस में निबंधक लिपिक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वह आफिस में तैनात संविदा कर्मी सियाराम निवासी बिसुदंरपुर शहर कोतवाली के साथ 28 जनवरी के राजस्व का दो लाख 75 हजार 80 रुपया लेकर भारतीय स्टेट बैंक डंकीनगंज में जमा करने जा रहे थे। कचहरी से ई रिक्शा पकड़कर दोनों डंकीनगंज जाने के लिए निकले। आटो में दो और महिलाएं अपने बच्चों के साथ बैठी थी। आटो जैसे ही कचहरी की ओर बढ़ा कि एक महिला के एक बच्चे ने उसके ऊपर उल्टी कर दी। जिससे निबंधक लिपिक का कपड़ा खराब हो गया और वह शहर कोतवाली के टीबी अस्पताल तिराहे पर वाहन रोकवाकर उतर गया। रुपयों से भरे बैग को तिराहे पर खड़ी एक बाइक पर रखकर सड़क किनारे मौजूद हैंडपाइप पर अपना कपड़ा धोने लगा। आरोप है कि इसी बीच एक युवक आया और रुपयों से भरे बैग को उठाकर भाग गया। लिपिक ने उसका पीछा भी किया लेकिन तबतक उचक्का निकल चुका था। जानकारी होते ही क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।