फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर दो की मौत एक घायल

ट्रक से कुचलकर दो की मौत एक घायल

Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर दो की मौत एक घायल
जमालपुर। मुगलसराय-चकिया राजमार्ग पर डवंक चौकी अंतर्गत मुरेराडीह गांव के पास रविवार की सुबह करीब दस बजे जीप और बाइक की टक्कर में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर लगते ही पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद उच्चाधिकरियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। मुआवजा और चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खीर गांव निवासी संदीप कुमार (21) रविवार की सुबह लल्लन (55) निवासी पिड़खीर एवं सोनभद्र के सुकृत चौकी के खानेआजमपुर निवासी अपने रिश्तेदार प्रभु उर्फ राधे (53) के साथ एक की बाइक पर सवार होकर परिवार के एक युवक की शादी के लिए लड़की देखने चंदौली के मवैया गांव जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही मुरेराडीह गांव के पास पहुंचे कि रास्ते पर सवारी उतार रही जीप को क्रास करते समय विपरीत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में संदीप कुमार (21) पुत्र मुन्ना की तत्काल मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रभु उर्फ राधे 53 वर्ष तथा लल्लन 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की मदद से चंदौली स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान प्रभु उर्फ राधे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल लल्लन (55) को जिला अस्पताल चंदौली से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की खबर लगते ही पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे जमालपुर एवं बबुरी पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण चालक पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने एवं मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी के उच्चाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजा एवं विधिक कारवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ बजे जाम समाप्त किया। मौके पर चकिया क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक एवं खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक संदीप के पिता मुन्ना ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। दुर्घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी चुनार भी थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed