{"_id":"59fe0f494f1c1bec538bb243","slug":"141509822281-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पर खड़ा सीज ट्रैक्कर अबूझ हाल में गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी पर खड़ा सीज ट्रैक्कर अबूझ हाल में गायब
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाने की गैपुरा चौकी से अवैध बालू लदा सीज ट्रैक्टर शुक्रवार की शाम रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। चौकी पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार ने देर रात विंध्याचल थाने में दो लोगों के खिलाफ चोरी से ट्रैक्टर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गैपुरा चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने गुरुवार को करीब आठ बजे रात अवैध बालू सहित ट्रैक्टर पकड़ कर गैपुरा चौकी में खड़ा कराकर खनिज विभाग व अधिकारियों को सूचित किया था। शुक्रवार को खनिज विभाग के बृज बिहारी ने बालू सहित वाहन को सीज किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि वह क्षेत्र भ्रमण में थे, कि चौकी निगरानी पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार ने लगलग सात बजे शाम सूचित किया कि ट्रैक्टर को दो लोग चोरी से लेकर चले गए । खोजबीन के बाद देर रात विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव निवासी रोहित सिंह व प्रदीप सिंह पुत्र कुंवर बहादुर के खिलाफ धारा 379 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। ट्रैक्टर व आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।