{"_id":"596918a94f1c1b57738b47c0","slug":"141500059817-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनार राजगढ़ मार्ग पर इंद्रा नगर के पास शुक्रवार को दिन में 11 बजे बाइकों की आमने-सामने की भिंड़त में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरगवां निवासी गणेश कुमार 35 वर्ष बाइक से राजगढ़ आ रहे थे। इसी बीची इंद्रानगर के पास पहुंचने पर राजगढ़ की ओर से सहसपुरा निवासी शीतला प्रसाद सिंह की बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गई जिससे दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो कर तड़पने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने घायलों को राजगढ़ सीएचएसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान गणेश कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।