{"_id":"5c9680b4bdec22146b5ebf36","slug":"131553367220-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबोधि एक्सप्रेस पर लोगों ने किया पथराव एक यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाबोधि एक्सप्रेस पर लोगों ने किया पथराव एक यात्री घायल
मिर्जापुर/विंध्याचल। जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास महाबोधि एक्सप्रेस में शनिवार की शाम छह बजे अराजकतत्वों ने जमकर पथराव कर दिया। जिससे महाबोधि एक्सप्रेस के एस आठ में सफर कर रहा 11 साल का एक बालक घायल हो गया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर घायल बालक का इलाज कराया गया। घटना से यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा मचाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को गया से महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन जैसे ही जिवनाथपुर के पास पहुंची कि पहले से रेल पटरी के किनारे खड़े कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव करना दिया। इससे स्लीपर कोच और जनरल कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री शोर मचाते हुए गेट और खिड़की को बंद करने लगे। फिर भी आरोपियों ने पथराव करना बंद नहीं किया। पथराव के दौरान पेंटिंग कार एवं एस आठ में सफर कर रहा 11 वर्षीय अनदान अली गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव के दौरान दर्जनों बोगियों के शीशे टूट गए। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर महाबोधि ट्रेन खड़ी की गई और घायल युवक को स्टेशन पर उतारकर इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।