फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रंग की बजाय लोगों पर बरसाई गई लाठिया, 75 घायल

रंग की बजाय लोगों पर बरसाई गई लाठिया, 75 घायल

Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
रंग की बजाय लोगों पर बरसाई गई लाठिया, 75 घायल
मिर्जापुर। होली के दिन जिले भर में रंग की बजाय लोगों ने जमीनी, रास्ते तथा मामूूली विवाद को लेकर एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई। गुलाल के स्थान पर ईंट पत्थर फेंककर लोगों को खून से लाल कर दिया गया। जमकर चली लाठी डंडा और ईट पत्थर की इस घटना में जनपद में 75 से अधिक लोग घायल हुए। जिन्हें स्थानीय एवं मंडलीय चिकत्सालय में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 30 लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज आदि आरोप में मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी, कछवां, दियाव व पडेरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच होली के दिन एक घंटे तक लाठी डंडे और ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों में 18 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कछवां भेजा। बरैनी के मनीष पुत्र बंशीधर उपाध्याय 28 वर्ष की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल भेजा गया। बरैनी गांव में बंशीधर उपाध्याय के घर के सामने एक नाली का जमीन खाली पड़ा हुआ है। बंशीधर के घर के बगल में ही छविनाथ यादव का मकान है। खाली पड़ी जमीन में छविनाथ यादव के घर की महिलाओं ने कूड़ा फेंक दिया। जिसको लेकर बंधीधर ने नाराजगी जताते हुए डायल 100 पर फोन कर उनकी शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस लौट गई। पुलिस जाते ही दोनों पक्ष आपस में गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष से श्रवण 25 वर्ष, मनीष 22 वर्ष पुत्रगण बंशीधर उपाध्याय, सुधा उपाध्याय 40 वर्ष पत्नी बशीधर उपाध्याय, नागेंद्र उपाध्याय 50 वर्ष, बंशीधर उपाध्याय 45 वर्ष घायल हो गए। वहीं द्वितीय पक्ष से बृजेश, नीरज, संजय पुत्रगण छविनाथ, छाया पुत्री राजीव भी घायल हो गए। घायलों को कछवां सीएचसी और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार बरैनी गांव में बाबूलाल व संजय के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाबूलाल पुत्र रामजी 17 वर्ष, राजू पुत्र रामधनी 30 वर्ष, बच्चे लाल पुत्र रामधनी, 20 वर्ष घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से संजय पुत्र पांचू 35 वर्ष, उदल त्रिपाठी 22 वर्ष, पांचू 60 वर्ष शामिल हैं। वहीं कछवां नगर पंचायत के थाना वार्ड में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा व ईट पत्थर चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कछवां सीएचसी भेजा गया। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष मनोज सिंह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पड़री तथा कोतवाली के विभिन्न मोहल्लों में जमीन, गाना बजाने एवं रंग डालने को लेकर हुई मारपीट के दौरान 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जमीन और रंग डालने को लेकर हुई मारपीट में, केशव बिंद 30 निवासी लच्छापटटी, विद्यावती 30 वर्ष निवासिनी विश्राम पटटी, मुकेश 30 वर्ष निवासी अन्नतरामपटटी, लाची देवी 30 वर्ष, रामराज 50, भगवानदास 60, सुल्तान 35 वर्ष निवासी सिरसी गहरवार, मोनी निवासी बेदौली, शंहशाह 20 निवासी दुल्लहपुर पड़री, अजय कुमार 25 वर्ष परमापुर शहर, जितेंद्र कुमार 20 वर्ष निवासी कतवारू का पुरा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed