{"_id":"5c87fc7ebdec2214046eeaeb","slug":"131552415870-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो बाइक की टक्कर पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो बाइक की टक्कर पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। चुनार कोतवाली के अंतर्गत चुनार घाट वाराणसी राजमार्ग 74 पर अदलपुरा के पास मंगलवार को ढाई बजे दोपहर बोलेरो और बाइक में आमने सामने टक्कर होने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर 15 फीट खाई में गिर पड़ी। बोलेरो सवार छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर चिकित्सालय भेजवाया। हालत गंभीर होने पर एक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सब्जी अनुसंधान केंद्र अदलपुरा में तैनात अनिल कुमार सुमन (48) पुत्र बेचन दास निवासी चंदापुर महगांव जिला वाराणसी के रहने वाले हैं। मंगलवार को वह बाइक से किसी काम के लिए चुनार के मंगरहा जा रहे थे। जैसे ही अदलपुरा के पास पहुंचे कि चुनार की ओर से आ रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित करीब 15 फीट गहरे खाई में गिर पड़ी और बाइक सवार अनिल कुमार और बोलेरो सवार सानिया इस्लाम (18), आरसी रूबा (24), अजीत हसन (12), दादिया (08) सभी निवासी कुशहा चुनार घायल हो गए। सभी का इलाज निजी चिकत्सालय में चल रहा है। घायलों में सानिया और चार साल एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अनिल कुमार को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।