फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पांच करोड़ के चावल घोटाले के प्रकरण में मिल संचालक गिरफ्तार

पांच करोड़ के चावल घोटाले के प्रकरण में मिल संचालक गिरफ्तार

Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ के चावल घोटाले के प्रकरण में मिल संचालक गिरफ्तार
अहरौरा। चर्चित पांच करोड़ के चावल घोटाला प्रकरण में पुलिस ने बुधवार की शाम सोनपुर गांव के पास से आरोपी मिल संचालक को गिरफ्तार कर एसडीएम चुनार को सुपुर्द कर दिया। आरोपी संचालक के खिलाफ कुछ दिनों पूर्व एसडीएम कोर्ट चुनार ने आरसी जारी की गई थी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि भुड़कुड़ा गांव निवासी संजय सिंह की चावल की मील को लीज पर लेकर सर्वजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र तेजबलि चलाता था। आरोप है कि पांच करोड़ रुपये की सरकारी चावल को क्षेत्रिय सहकारी समिति के सचिवों के साथ मिलकर सर्वजीत सिंह ने गायब कर दिया। मई 2017 में आठ सहकारी समिति के सचिव व कर्मचारी सहित बारह लोगों के विरुद्ध पांच करोड़ के चावल घोटाले का मुकदमा अहरौरा थाने में दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी को दिया गया। जांच के आधार पर चावल घोटाला प्रकरण में एसडीएम चुनार द्वारा सर्वजीत के विरुद्ध आरसी काटी गई थी। आरसी कटने के बाद से पुलिस आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने आरोपी सर्वजीत सोनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी संचालक से पुलिस पूछताछ करने के बाद एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed