{"_id":"5c081674bdec2241a26d9d21","slug":"131544033908-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी अवस्था में मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोशी अवस्था में मिली महिला
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी से महज एक किलोमीटर दूरी पर सिरसी सड़क किनारे बुधवार की सुबह 35 वर्षीय एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। सुबह विद्यालय जा रहे छात्रों ने उसे एंबुलेंस से पटेहरा पीएचसी भेजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने महिला के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई।
बुधवार की सुबह दीपनगर सिरसी सड़क के किनारे कमलापुर मोड़ पर पड़ी बेहोश महिला को देखकर स्कूल जा रहे विद्यार्थी एक बार भयभीत हो गए। छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। महिला के बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। राहगीरों एवं ग्रामीणों के सहयोग से अज्ञात महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि देखने से महिला किसी अनहोनी की शिकार लग रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद सिंह का कहना है कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। रात में गश्त के दौरान कमलापुर के पास महिला को अकेला देखा गया था। लेकिन वह बेहोश नहीं थी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।