{"_id":"5a341ab14f1c1baf678c1cfc","slug":"131513364145-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्रीफार्म हाउस में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्रीफार्म हाउस में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के मंगरहा गांव स्थित सुनील पोल्ट्री फार्म में शुक्रवार की शाम मजदूर का फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। परिवार के लोगों युवक की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो घर वालों ने रोक दिया। उनका कहना था कि पहले हत्यारोपियों को पकड़ा जाए, उसके बाद शव ले जाने देंगे। पुलसि ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
मंगहरा गांव निवासी दीपू (18) गांव के बाहर स्थित सुनील के पोल्ट्री फार्म में कार्य करता था। शुक्रवार की शाम चार बजे गांव के लोगों ने देखा कि मुर्गी फार्म हाउस में लगे फांसी के फंदे से दीप लटक रहा है। युवक के शव को देखते ही ग्रामीणों ने उसके परिवार वालों को घटना से अवगत कराया। परिवार के लोग गांव के लगभग 200 लोगों के साथ पोल्ट्रीफार्म पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों के आक्रोश को देख चुनार पुलिस पहुंची। शव को उतरवाने लगी तो परिजनों ने कब्जे में लेने से मना कर दिया। कहा कि युवक का किसी से विवाद नहीं था। फिर किसने उसकी हत्याकर शव को फंदे से लटकाया है। इसकी पूरी जांच कर हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। बताया कि अगर पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होती है तो उनके तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।