{"_id":"596918af4f1c1b8c6a8b47d4","slug":"131500059823-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ेर से लटकता मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ेर से लटकता मिला युवक
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी एक युवक का शव उसके ही कमरे की बड़ेर से शुक्रवार की दोपहर लटकते हुए पाया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदौहा गांव निवासी बाऊल सोनकर के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। घर पर कोई नहीं था। दोपहर खाना खाने घर आए तो देखा कि एक कमरे के बड़ेर में लगाए गए फांसी के फंदे से सुभाष सोनकर 35 वर्ष का शव लटक रहा है। तत्काल दौड़ कर उसे उपर उठाते हुए नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन