{"_id":"5ccb46eabdec22074d53ab5d","slug":"121556825834-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्जन स्थान पर अधेड़ का मिला शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निर्जन स्थान पर अधेड़ का मिला शव, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव के छनवर बसगोड़वानाला में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव फेंका मिला। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव के पास पड़े कुर्ते की जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान की। मरने वालो मो. करामत (54) पुत्र मो. गिनोर गाजियाबाद के दीनदयालपुरी, फूटा रोड, मोहल्ला ए- 220 गली एन 6 -30 का निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हत के शरीर पर कई स्थान पर चोट के निशान व जलने के निशान पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि उसकी कहीं हत्या करने के बाद शव यहां निर्जन स्थान पर फेंका गया है। बहरहाल पुलिस मृतक के परिजनों को आधार कार्ड के माध्यम से सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि करामात मूल रूप में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वह गाजियाबाद में नौकरी करते थे। 30 अप्रैल को गाजियाबाद में जोगबनी एक्सप्रेस से समस्तीपुर के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन से ही उनका मोबाइल बंद हो गया था। विंध्याचल थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना देने के साथ ही घटना की जा़ंच पड़ताल की जा रही है।