फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट छह घायल

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट छह घायल

Wed, 13 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट छह घायल
चील्ह। थाना क्षेत्र के चिल्ह बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की दोपहर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में छह से अधिक लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराते हुए घायलों को चिकित्सालय इलाज हेतु भेजा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पुराने बाड़ा में दो लोगों के बीच साइकिल से टक्कर लग जाने पर आपसी विवाद हो गया था। जिसको लेकर के दोनों परिवार में तनातनी चल रही थी। मंगलवार की दोपहर में एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों परिवार के लोग लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे। इसमें मुन्नू यादव ,पंछी यादव, कट्टर यादव, कल्लू यादव, कबीर यादव, बच्चेलाल यादव, राकेश यादव, नेब्बूलाल यादव,नागेश्वर यादव घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर इलाज कराया गया। मुन्नू यादव पुत्र बैजनाथ यादव ने थाना में तहरीर देकर के मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed