फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लग्जरी मिनी बस से ग्यारह बैल बरामद तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार

लग्जरी मिनी बस से ग्यारह बैल बरामद तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार

Wed, 13 Feb 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी मिनी बस से ग्यारह बैल बरामद तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार
अहरौरा। लग्जरी वाहन में गोवंश लादकर ले जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कलकलिया नदी के पास से दबोच लिया लग्जरी वाहन से बरामद 11 बैलों को पुलिस ने ग्रामीणों को सुपुर्दगी में दे दिया। भाग रहे तीन पशु तस्करों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। जिन्हें गोवध संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से बिहार की ओर बैल लादकर जा रहीं फोर्स कंपनी की लग्जरी गाड़ी को मंगलवार की सुबह पुलिस ने बरामद करने मे सफलता पाई इस दौरान 11 पशुओं को मुक्त कराते हुए तीन पशु तस्करों को भागते समय दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के हाथ लगी सफलता के पीछे लग्जरी मिनी बस के दाहिने तरफ की दोनों पहिया का पंचर होना बताया जा रहा है। अहरौरा-जमुई मार्ग पर गाड़ी का दोनों पहिया पंचर हो जाने पर पशु तस्कर पुलिस से बचने के चक्कर में गाड़ी को सरिया गांव की ओर जाने वाले लिंक रोड पर ले जाकर खड़ी कर दिए। इसी बीच क्षेत्रीय पशु तस्करों से संपर्क कर गाड़ी पर लदे पशुओं को बेचने के फिराक में जुट गए। लग्जरी गाड़ी में पशुओं की जानकारी ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर को दिया। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मनोज ठाकुर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख पशु तस्कर मौके से भागने लगे । थाने में तैनात कांस्टेबल रणविजय व रत्नेश ने दौड़ाकर तीन पशु तस्करों को पकड़ लिया । थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि पकड़ा गया पशुतस्कर करिया कुरैशी पुत्र गबडु ,राजा कुरैशी पुत्र मंजूर निवासी गरौडीं अदलहाट और मानिकपुर निवासी सोना कुरैशी पुत्र अमरूला के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा उन्हें जेल भेज दिया गया है। मुक्त कराए गए 11 बैल को स्थानीय ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed