{"_id":"5b216d104f1c1b644d8b671e","slug":"121528917264-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने 65 बतखों को कुचला, मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने 65 बतखों को कुचला, मरे
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर बरईपुर सीकरा गांव के सामने बुधवार को सुबह छह बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 65 बतखों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित दर्जनों बतख घायल हो गए।
बरईपुर सीकरा गांव निवासी भाईलाल सोनकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ तीन सौ से अधिक बतखों को मुख्य मार्ग पार करा रहा था। वाराणसी से चुनार की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बतखों को कुचल दिया। यही नहीं इसके बाद नरायनपुर से वाराणसी की ओर जा रही दूसरी बोलेरो भी बतखों को रौंदती चली गई। हादसे में 65 बतखों की मौत हो गई। वहीं घटना में सुनीता का पैर टूट गया तथा दर्जनों बतख घायल हो गए। मुख्य मार्ग पर स्थित घर से बतखों को दोनों चराने जा रहे थे। घटना के बाद पूरी सड़क खून से लाल हो गई। गरीब बतख पालक को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बतख पालन कर भाईलाल पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बतख पालक ने नरायनपुर पुलिस चौकी में अज्ञात दोनों बोलेरो चालकों के खिलाफ तहरीर दी है।