फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस ने युवक की हत्या का दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने युवक की हत्या का दर्ज किया मुकदमा

Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने युवक की हत्या का दर्ज किया मुकदमा
अहरौरा। पुलिस बूथ से सौ मीटर दूरी पर सरसों के खेत में शुक्रवार की शाम महमूदपुर निवासी सुभाष का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मृतक के साले को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी सुभाष पुत्र राधेश्याम की शादी बेलखरा गांव निवासी बोरड़ की पुत्री सरोजा देवी के संग हुई थी। शुक्रवार की सुबह सुभाष अपनी पत्नी का विदाई करा कर घर ले जा रहा था कि रास्ते में पति पत्नी के बीच मारपीट होने लगी। जानकारी सरोजा देवी का भाई संतोष कुमार आया और सरोजा को अपने साथ घर ले गया। इसके बाद शाम को सुभाष की लाश पुलिस बूथ के पीछे मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि होने पर सोमवार को पुलिस ने मृत युवक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर उसके साले संतोष के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज उसे संतोष कुमार को गिरफ्तार करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed