फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क दुर्घटना में मौत

सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
पड़री। मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डगमगपुर स्थित अतिथि ढाबा के पास अचानक सामने आए ट्रक से बचाने के दौरान दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर मृतक की बहन को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप के निवासी प्रदीप सिंह 27 वर्ष गुरुवार को पड़री थाना क्षेत्र के पथरहा स्थित अपने ससुराल आया था। गुरुवार को दोपहर साढ़े 11 बजे वह अपने साले पंकज कुमार सिंह 28 वर्ष के साथ दो बाइक पर छह लोग सवार होकर चुनार के दुर्गा मंदिर पर दर्शन पूजन करने जा रहे थे। एक बाइक पर प्रदीप अपनी पत्नी मोनी 26 वर्ष व चचेरी साली ज्योति 20 वर्ष तथा दूसरी बाइक पर पंकज, चचेरी बहन सोनाली 16 वर्ष व चचेरा भाई सत्यम 14 वर्ष के साथ जा रहे थे। दोनों जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर स्थित अतिथि ढाबे के पास पहुंचे और मुड़ने लगे कि इसी बीच आपस में टकरा गए। जिससे गिर कर पंकज, प्रदीप, मोनी, ज्योति, सोनाली तथा सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पड़री विजय प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय ने सभी को अपने जीप व एंबुलेंस से चुनार सीएचसी पहुंचाया। वहां देखते ही चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रदीप, मोनी, ज्योति, सोनाली व सत्यम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पंकज परिवार का इकलौता पुत्र था। एक इकलौते पुत्र की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इनसेट
मां ने जाने से मना किया था
अमर उजाला ब्यूरो
पड़री। पड़री थाना क्षेत्र पथरहा निवासी पंकज अगर अपनी मां गीता देवी की बात मान लेता तो उसकी जान नहीं जाती । वह मां की बातों को अनसुना करते हुए अपने बहनोई के साथ चुनार के दुर्गा जी मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए निकल पड़ा। पथरहा गांव निवासी पंकज की मां गीता बुधवार को दामाद प्रदीप के आने पर काफी खुश थी। जब उसे जानकारी हुई कि पंकज व प्रदीप चुनार दुर्गा देेवी का दर्शन पूजन करने जा रहे हैं तो उसने प्रदीप से कहा था कि वह ससुराल आया है। एक दो दिन रुके फिर दर्शन पूजन करने जाए, लेेकिन उनकी बातों को दोनों नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed