{"_id":"59a464e94f1c1b98018b45c0","slug":"121503945961-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडा विक्रेता महिला से छेड़छाड़ की तो परिवार के लोगो ने कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडा विक्रेता महिला से छेड़छाड़ की तो परिवार के लोगो ने कर दी पिटाई
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। कटका पड़ाव के पास छेड़खानी करने के बाद पिटाई से बचने के लिए बाइक से भाग रहे युवक की भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के ममहर गांव के पास सोमवार को गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने कछवां थाने में तीन लोगों के विरुद्ध बेटे को मारपीट कर फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया है।
भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के झौवा पिलखिनी गांव निवासी रमेश कुमार (35) सोलई कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव स्थित अपने ननिहाल में रविवार की सुबह आया था। शाम करीब चार बजे युवक एक दूकान पर पहुंचा। उसने दूकानदार महिला से मजाक करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि वह उसके दूर के रिश्ते की भाभी भी लगती थी। छेड़खानी की खबर पता चलने पर दूकानदार के परिवार वाले वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे डांटा तो वह उलझ गया। विवाद बढ़ने पर महिला के परिवार वालों ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। किसी तरह उनसे छूटकर युवक अपनी बाइक लेकर भदोही की ओर भाग। रफ्तार तेज होने के कारण चौरी थाना क्षेत्र के ममहर गांव के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भदोही पहुंचाया। वहां देखते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता सोलई ने महिला दूकानदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन