फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सामाजिक संगठन के कायेकर्ताओं को पुलिस ने उठाया

सामाजिक संगठन के कायेकर्ताओं को पुलिस ने उठाया

Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक संगठन के कायेकर्ताओं को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के ददरी के जंगल में विंध्य बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं को एक कंपनी की सूचना पर बदमाश समझकर पुलिस मड़िहान थाने उठा ले गई। आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओ का पैसा व कैमरे की चीप को छीन लिया। उधर मड़िहान पुलिस का कहना है कि कंपनी के लोगों ने पैसा व चीप छीना है। अगर कपंनी के लोगों ने पैसा व चीप छीना को पुलिस ने उनके विरूद्घ छिनैती की कार्रवाई क्यों नहीं की।

रविवार की शाम पांच बजे सामाजिक संगठन पर्यावरण की टीम विंध्य बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओ समेत देवादित्यों सिन्हा व वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार उपाध्याय परिवार समेत ददरी जंगल स्थित एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए उपस्थित थे। रास्ता न होने के कारण वाहन को कुछ दूर पेड़ के नीचे छाया में खड़ी कर दिया। वाहन देख बेलस्पेन पावर प्लांट के कर्मचारियों ने पुलिस को बदमाश होने की सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस सभी को थाने उठा लाई। पुलिस आने के पहले कंपनी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार भी किया। सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूछताछ के बाद छोड़ते समय पुलिस ने पैसा व कैमरा का चीफ ले लिया। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पाण्डेय का कहना है कि कंपनी के लोगों ने कैमरा छीना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed