फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वस्त्र व्यवसायी की पुत्रवधु ने लगाई फांसी, मौत

वस्त्र व्यवसायी की पुत्रवधु ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
वस्त्र व्यवसायी की पुत्रवधु ने लगाई फांसी, मौत
लालगंज (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के बाजार निवासी व्यवसायी लक्ष्मण दास की पुत्रवधु नीतिका (24) पत्नी मनीष ने गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने नीतिका की सास- ससुर व उसके पति को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नीतिका की मनीष कुमार के साथ एक वर्ष पूर्व 5 मार्च 2018 को शादी हुई थी। आरोप है कि नीतिका को बराबर दहेज के लिए उत्पीड़ित किया जाता था। संभवत: इसी वजह से तीन माह के पुत्र को छोड़ नीतिका ने मौत को गले लगा लिया। इसी वर्ष जनवरी माह मे नीतिका ने एक पुत्र को जन्म दिया था। बच्चा भी स्वस्थ है। संदिग्ध परिस्थितियों में नीतिका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके से आए नीतिका के पिता सुभाष ने दहेज उत्पीड़न में थाने में तहरीर दिया है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने सास व ससुर लक्ष्मण दास तथा पति मनीष कुमार को हिरासत में ले लिया है। मौत की खबर पर आए मायके वालों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। कोतवाल श्याम विहारी बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed