फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुरानी रंजिश में की गई थी संतोष की हत्या

पुरानी रंजिश में की गई थी संतोष की हत्या

Mon, 08 Apr 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में की गई थी संतोष की हत्या
मिर्जापुर। 29 मार्च को गैपुरा में भाजपा नेता संतोष कुमार उर्फ गुड्डु की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। रविवार क ो पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

रविवार को एसपी कार्यालय में एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 अप्रैल को गैपुर से मिर्जापुर जाते समय अकोढ़ी के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर संतोष कुमार उर्फ गुड्डू चौबे निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि राजनीतिक वर्चस्व व आपसी प्रतिद्वंद्विता और पूर्व के लड़ाई-झगड़े की रंजिश में हत्या की गयी है। 25 मार्च को इस हत्या में संलिप्त आरोपियों संतोष बिंद, योगेंद्र बिंद, आसिफ अली और फैजान ने हत्या की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार आसिफ अली ने संतोष की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। 29 मार्च को को जब संतोष अपने घर से निकल कर खाद एवं रसद गोदाम (भटेवरा, गैपुरा) पहुंचे तभी आसिफ अली ने फैजान व योगेंद्र बिन्द को सूचना दी। इस पर दोनों ने उसका पीछा किया। मोटरसाइकिल फैजान चला रहा था योगेंद्र पीछे बैठा था। ग्राम अकोढ़ी सीताकुंड से कुछ दूर आगे मुख्य मार्ग पर संतोष को बदमाशों ने ओवरटेक किया। और योगेन्द्र बिन्द ने उसपर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद संतोष गिर गया और आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि आरोपी मिर्जापुर में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने विजयपुर थाना अंतर्गत ग्राम महुआडाड़ विासी संतोष बिंद (अभियुक्त) की पाही पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तारी किया। संतोष के अलावा आरोपी योगेंद्र बिंद निवासी पाण्डेयपुर, थाना विजयपुर विन्ध्याचल, आसिफ अली निवासी विजयपुर थाना- विन्ध्याचल, फैजान अहमद निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल हैं। उनके पास से एक पिस्टल .32 बोर, 4 कारतूस, पांच मोबाइल, एक बाइक बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विनय कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस, उनि रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट, विवेकानन्द उपाध्याय थानाध्यक्ष विंध्याचल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 15000 रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed