{"_id":"5c573956bdec2273923c1bc7","slug":"11549220182-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने नाबालिग को छेड़ रिश्ते को किया शर्मसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने नाबालिग को छेड़ रिश्ते को किया शर्मसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। दो दिन पूर्व घर में नाबालिग लड़की को अकेला पाकर रिश्ते में लग रहे मामा ने छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मामा मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया और रविवार की सुबह क्षेत्र के हिनौता गांव के पास से आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी। इसकी जानकारी पड़ोस के ही रहने वाले उसके रिश्तेदार मामा को हो गई। आरोपी पीड़िता के घर में हमेशा आता जाता रहता था। आरोप है कि वह घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। लड़की ने खुद को आरोपी के चंगुल से बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण घर की तरफ दौड़ पड़े, तभी आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां ने लड़की के साथ जबरन छेड़खानी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी मामा की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि आरोपी सोनू पुत्र लल्लन जो पीड़िता का रिश्ते में मामा लगता है, उसे रविवार की सुबह क्षेत्र के हिनौता गांव से पकड़कर जेल भेज दिया गया है।