{"_id":"5bd0c225bdec221e2f5b5833","slug":"11540407845-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ के एक मंत्री के सुरक्षा गार्ड की पिस्टल अबूझ हाल में गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतीसगढ़ के एक मंत्री के सुरक्षा गार्ड की पिस्टल अबूझ हाल में गायब
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विन्ध्याचल। पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ से विंध्याचल दर्शन पूजन करने आये एक मंत्री के सुरक्षा गार्ड की पिस्टल अबूझ हाल में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद पिस्टल नहीं मिली तो सुरक्षा कर्मी ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
छत्तीसगढ़ निवासी करन पुलिस विभाग में सिपाही है। इन दिनों वह एक मंत्री का सुरक्षा गार्ड है। बुधवार को दोपहर 12 बजे दर्शन पूजन के दौरान अपने गाड़ी सियाज पुरानी वीआईपी स्थिति एक प्राइवेट वाहन स्टैंड पर खड़ी करके दर्शन करने चला गया। दर्शन पूजन करने के बाद लगभग डेढ़ घंटे वाहन स्टैंड पर लौटा तो देखा कि गाड़ी में लैपटाप समेत अन्य सामान हैं लेकिन उसका सर्विस रिवाल्वर गायब है। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। जानकारी होने पर पुलिस ने वाहन स्टैंड कर्मी को पूछताछ के लिए उठाया है। विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश सिन्हा का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।