फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर में एंटी रोमियों के तहत चला अभियान

नगर में एंटी रोमियों के तहत चला अभियान

Tue, 01 May 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर में एंटी रोमियों के तहत चला अभियान
एंटी रोमियो मुहिम में युवकों से पूछताछ करतीं महिला इंस्पेक्टर
मिर्जापुर। नगर में मंगलवार को एंटी रोमियो अभियान वासलीगंज एवं गिरधर के चौराहे पर चलाया गया। इसमें दस लोग पकड़े गए। इनमें से एक युवक दोषी पाया गया जिसे परिजनों के सामने भविष्य में गलत हरकत नहीं करने की चेतावनी दी र्गई।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने एंटी रोमियो अभियान के तहत वासलीगंज में छींटाकशी करने वाले पांच युवकों को पकड़ा। आर्य कन्या स्कूल के पास पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। वहां पूछताछ करने के दौरान अधिकांश लोगों को किसी न किसी काम से बाजार आने की बात सामने आई। ऐसे में नौ लोगों को छोड़ दिया गया। एक युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर परिजनों को बुलाकर उसे चेतावनी दी गई। इसके अलावा तेज रफ्तार से बाइक चलाने, बिना हेलमेट के चलने वाले समेत अन्य बाइक सवारों के विरुद्घ भी कार्रवाई की गई। चेकिंग में 50 वाहनों में से नौ वाहन स्वामियों को बिना लाइसेंस, तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट के पाए जाने पर उनका चालान कर दिया। उनसे एक हजार रुपया शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed