फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आरपीएफ जवान ने अपने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

आरपीएफ जवान ने अपने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 13 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ जवान ने अपने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचा सीआरपीएफ जवान
अदलहाट। पिता की पेंशन की रकम खर्च करने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरपीएफ के सिपाही शमशेर ने अपने छोटे भाई अजित को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना अदलहाट क्षेत्र के खजुरौल गांव में बुधवार की रात 11 बजे हुई। गंभीर रूप से घायल अजित को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने युवक के पेट में लगी गोली निकाल दी है।
विज्ञापन

खजुरौल निवासी रामकृत आरपीएफ के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं। इनके चार पुत्रों क्षत्रपति, संग्राम, शमशेर उर्फ ललित व अजित उर्फ हरीश हैं। इनमें शमशेर उर्फ ललित इलाहाबाद में आरपीएफ में सिपाही है जबकि अन्य तीन भाई घर रहकर खेती करते हैं। मंगलवार को पट्टीदार केदारनाथ पुत्र रामसूरत के लड़की की शादी में शामिल होने के लिए शमशेर उर्फ ललित घर आया था। बारात विदा होने पर बुधवार की रात शराब और मुर्गा की दावत थी। इसमें शमशेर और उसका छोटा भाई अजित समेत अन्य लोग शामिल थे। दावत के दौरान शराब पीने के बाद तीन भाइयों के बिना कमाए घर पर बैठकर खाने की बात को लेकर शमशेर और अजित में विवाद होने लगा। शमशेर ने कहा कि वह कमा है। उसके अन्य तीन भाई उसकी कमाई के पैसे और पिता की पेंशन पर मजा ले रहे हैं जो नहीं चलेगा। शमशेर ने कहा कि सभी भाई कोई न कोई काम कर कमाएं ताकि परिवार आगे बढ़ सके। इसी बात को लेकर शमशेर और सबसे छोटे भाई अजित के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर शमशेर ने गुस्से में अवैध असलहे से अपने छोटे भाई अजित के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही अजित गिरकर तड़पने लगा। भाई को गोली मारने के बाद शमशेर भाग गया। उधर, अजित को गोली लगने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन अजित उर्फ हरीश (28) को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए जहां चिकित्सकों ने गोली बाहर निकाली। पुलिस ने घायल की माता निर्मला पत्नी रामकृत की तहरीर पर शमशेर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed