फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिला युवक का शव

प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिला युवक का शव

Tue, 14 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिला युवक का शव
महेवा के परिसर में गांव के ही एक युवक की हत्या का शव फेंकने की खबर सोमवार की सुबह फैलते ही सनसनी फैल गई। भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पड़री पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या क्यों की गई इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। आशनाई में हत्या होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महेवा गांव निवासी बलराम बिंद (30) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसको दो बेटियां व एक बेटा है। रविवार की रात करीब दो बजे वह घर से शौच के लिए निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी चंदा प्राथमिक विद्यालय महेवा में लगे हैंडपंप पर पानी लेने गई तो एक व्यक्ति को परिसर में लेटा देखा। पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। देखा कि उसका पति ही मृत पड़ा है। वह दहाड़े मार कर रोने लगी। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग पहुंचे। देखते ही देखते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बलराम घर से बनियान, लुंगी एवं जैकेट पहन कर निकला था, लेकिन जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर केवल बनियान और अंडर वियर था जबकि उसकी लुंगी व जैकेट विद्यालय परिसर के बाहर फेंका हुआ था। शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई है।
विज्ञापन


मंदिर तक जाकर लौटा डाग
पड़री थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेवा में एक युवक की लाश मिलने पर सीओ सदर बृजेश तिवारी, पड़री इंस्पेक्टर विश्वज्योति राय डाग स्क्वायड के साथ सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुुंचे। छानबीन शुरू की। डाग शव के पास से वहां से थोड़ी दूर पर मौजूद मंदिर पर गया इसके बाद दोबारा घटना स्थल पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज आना बताया जा रहा है। फिर भी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी प्रकाश में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-बृजेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed