फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन

शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन

Wed, 28 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक रोका वेतन

विज्ञापन
मिर्जापुर। परिषदीय स्कूलों में फर्जी कागजातों से नियुक्ति पाने के मामले पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सख्त रवैया अपनाया है। बीएसए ने जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक शिक्षक जयशंकर और हरिशंकर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है। उन्होंने कहा कि आदेश के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक हरिशंकर और जय शंकर की भर्ती का प्रकरण तैनाती से ही सुर्खियों में रहा है। विकास खंड सिटी के वीरपुर के राकेश कुमार बिंद द्वारा नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत की गई थी, जिसकी जांच डायट प्राचार्य मिर्जापुर द्वारा किया जा रहा है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने चयन व नियुक्ति से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसकी जांच डायट प्राचार्य द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया के पूर्ण होने तक विकास खंड सिटी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरपुर में तैनात हरिशंकर और प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा में तैनात जयशंकर का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्घ किया जाता है। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी आदेश का कड़ाई से पालन करें। साथ ही शिकायत से संबंधित अभिलेख और अपनी सुपष्ट आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed