खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। आदर्श नगर पंचायत में क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सामने मौरंग लदा ट्रक पलट जाने से चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह रामवृक्ष यादव पुत्र बल्लू यादव 40, मौरंग लदा ट्रक लेकर कछवां के एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर गिराने के लिए जा रहा था। कछवां बस स्टैंड चौराहे के पास दुकान के पीछे मौरंग को गिराना था। सड़क के किनारे नगर पंचायत द्वारा नाले पर बने ढक्कन से ट्रक का अगला पहिया तो पार हो गया लेकिन जैसे ही पिछला चक्का उस पर पड़ा तो ज्यादा भार पड़ने के कारण ढक्कन टूट गया और ट्रक पलट गया। अगल-बगल गोमती और जनरल स्टोर की दुकान थी। गनीमत यही थी कि ट्रक पलटते देख आसपास खड़े लोग भाग खड़े हुए अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। ट्रक पर सवार ड्राईवर और खलासी हादसे में घायल हो गए। उनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ट्रक पलटने से कछवां रोड लगभग एक घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।