फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क हादसे में इंटर के परीक्षार्थी की मौत

सड़क हादसे में इंटर के परीक्षार्थी की मौत

Sat, 23 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में इंटर के परीक्षार्थी की मौत
कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां- कटका मार्ग पर बरैनी चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में इंटर की परीक्षा देने जा रहे 20 वर्षीय छात्र सूरज कुमार बिंद पुत्र अकरम प्रसाद बिंद की मौत हो गई। मृतक छात्र वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक सूरज कछवां थाना क्षेत्र के कटका के अनंती इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र था। उसका सेंटर कछवां के गांधी विद्यालय इंटर कालेज में था। अपराह्न दो बजे अपने साथी सनी के साथ बाइक से भौतिकी की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। जैसे ही सूरज बरैनी चौराहे के आगे पहुंचा उसी रास्ते से कटका से कछवां आ रही मैजिक में सवार एक यात्री ने गेट खोल दिया। जिससे बाइक चला रहा सूरज अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई जबकि सनी भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कछवां ले गए। जहां चिकित्सक डा. सीबी पटेल ने सूरज को मृत घोषित कर दिया जबकि सनी को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के घर वालों को फोन से सूचना दी। जैसे ही घर पर यह खबर पहुंची मृतक के परिवार सहित गुडिया गांव के लोग अस्पताल परिसर और थाने में पहुंच गए। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया जबकि दुर्घटनाग्रस्त मैजिक चालक सड़क पर ही गाड़ी लाक कर छोड़कर भाग गया था। जिसे जेसीबी मशीन से थाने लाया गया। गाड़ी किसकी है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक सूरज के पिता किसानी कर अपने परिवार को चलाते हैं। मृतक सूरज के चार भाई और दो बहन थी। सूरज अपने भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed