फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Oct 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात बरियाघाट रामबाग मार्ग पर धागा फैक्ट्री के पास से तीन चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ़्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों को बरामद करते हुए उनके विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। ये जानकारी सीओ सिटी संजय सिंह ने रविवार की दोपहर एक बजे शहर कोतवाली में दी।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में प्रदुम्म उर्फ नरायन कसेरा पुत्र घनश्यामदास निवासी बड़ी माता बरतर शहर कोतवाली, कमलेश चौधरी उर्फ बाबू पुत्र छेदी लाल चौधरी निवासी रतनगंज धोबियानी गली कटरा कोतवाली, इमरान अहमद पुत्र मो. आफताब अहमद निवासी इमलहा मुकेरी बाजार कटरा कोतवाली ने पूछताछ की गई। बताया कि नगर के तिवराने टोला से आठ अक्तूबर को हीरो होंडा स्पेलेंडर को कमलेश ने चुराकर प्रदुम्म को दिया था। सुपर स्पलेंडर लालरंग को लालडिग्गी पार्क से करीब पांच महीने पहले चुराई गई स्कूटी से तालीब निवासी मडियाहू जौनपुर व जुबैर से बदल दिए थे। स्कूटी चोरी का मुकदमा कटरा कोतवाली में दर्ज है। वहीं बिना नंबर की अपाचे को देवरी विंध्याचल में रहने वाले मथुरा सोनकर ने चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed